गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 07:19 am3 मिनट पठन समय

अरविंद केजरीवाल ने फिर खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, सीबीआई की गिरफ्तारी को दी चुनौती

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

2 जुलाई 2024

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया. उन्होंने ट्रायल कोर्ट के 26 जून के आदेश को भी चुनौती दी है, जिसमें उन्हें 3 दिन की कस्टडी रिमांड पर सीबीआई के पास भेजा गया था. केजरीवाल को सीबीआई ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार किया था. इससे पहले दिल्ली कोर्ट ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में केजरीवाल को 12 जुलाई तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की न्यायिक हिरासत में भेजा था। केजरीवाल के हिरासत में जाने वाले घटनाक्रम पर आप नेता संजय सिंह ने कहा था कि उन्होंने सीबीआई की दलीलें सुनी हैं. उन्होंने उन दलीलों को “काल्पनिक कहानियां” बताया. कहा कि इन बातों का सच्चाई से कोई संबंध नहीं है, उन्होंने कहा कि ऐसी कहानियां अदालत में टिक नहीं पातीं. सिंह ने कहा, अरविंद केजरीवाल को पहले पुलिस हिरासत में रखा गया था और आज उन्हें झूठे मामले में न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है. अभी अदालत का आदेश नहीं आया है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली शराब नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन भी किया. आम आदमी पार्टी ने न्यायिक हिरासत में भेजने को “साजिश” बताया।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें पार्टी के सांसद, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए थे. दिल्ली की अदालत ने जब केजरीवाल को 12 जुलाई तक केंद्रीय जांच ब्यूरो की न्यायिक हिरासत में भेजा तोभारतीय जनता पार्टी ने अदालत के फैसले का स्वागत किया।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026