गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 11:04 am3 मिनट पठन समय

जनता को जवाब दें कि लड़ने-झगड़ने के सिवाय कांग्रेस सरकार ने क्या किया - भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत

विक्रमादित्य सिंह मेरे ऊपर कीचड़ उछालते हैं - भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत  मनाली। कुल्लू दौरे

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

13 अप्रैल 2024

18.4K बार पढ़ा गया

विक्रमादित्य सिंह मेरे ऊपर कीचड़ उछालते हैं – भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत 

मनाली। कुल्लू दौरे के दूसरे दिन भी कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के निशाने पर रहे। सिमसा स्थित अपने घर के समीप जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह फुलाकर बैठ गए। इसके अलावा कुल्लू के अटल सदन में कुल्लवी परिधान में पहुंचीं कंगना ने कुल्लू भाजपा मंडल के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में कहा कि विक्रमादित्य ने दिल्ली के कई चक्कर लगाए हैं और अब जल्द ही वे हमारी टीम में दिखेंगे।

उन्होंने कहा कि पप्पू, राजा भैया, राजा बाबू अभद्र शब्द नहीं हैं। छोटों के लिए यह शब्द प्यार के साथ कहे जाते हैं। मेरे राजनीति में आने से सबसे अधिक दिक्कत विक्रमादित्य सिंह को हो रही है। वह कभी मेरे ऊपर कीचड़ उछालते हैं, कभी विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। वह जनता को जवाब दें कि 15 माह में लड़ने-झगड़ने के सिवाय कांग्रेस सरकार ने क्या किया। हिमाचल में कांग्रेस बिखर गई है। हिमाचल सरकार का जाना तय है।
विक्रमादित्य मेरा छोटा भाई है, इतना प्यारा नाम दिया फिर भी नाराज हो गए। पहले खुद पूछ रहे थे कि मैंने क्या खाया। जब मैंने जवाब दिया तो पलट गए, मुझे अशुद्ध बताया। कंगना ने विक्रमादित्य से सवाल किया कि महिलाओं को 1500 मिले, मोबाइल स्वास्थ्य वैन चली, बागवानों को फल के दाम उनके अनुरूप मिले? फिर दोहराया… भगवान राम के अंश हैं मोदी और मैं रामसेतु की गिलहरी।
“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026