गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 08:32 am3 मिनट पठन समय

सुरंग में फंसे मजदूरों को दो-दो लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी ने भी सभी फंसे हुए मजदूरों को दो-दो

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

30 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया
सुरंग में फंसे मजदूरों को दो-दो लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी ने भी सभी फंसे हुए मजदूरों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, बचाव अभियान में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को दो-दो माह का वेतन बोनस दिया जाएगा। सुरंग में काम करने वाले सेफ्टी मैनेजर राहुल प्रताप तिवारी और सीनियर इंजीनियर प्रदीप नेगी ने बताया कि नवयुग कंपनी के एमडी अभियान के दौरान सुरंग में ही रहे। आरवीएनएल की परियोजना में दो अन्य जगहों पर काम चल रहा है, वहां के अधिकारी भी लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटे थे। उन्होंने बताया कि अभियान सफल होने के बाद अब सभी 41 मजदूरों को कंपनी ने दो-दो लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा की है।

जबकि बचाव दल में लगे सभी कर्मचारियों को दो माह का वेतन बतौर बोनस मिलेगा। ऑपरेशन पूरा होने के बाद कंपनी ने फिलहाल सभी के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। जबकि सुरंग में फंसे रहे मजदूरों को दो माह तक का सवेतन अवकाश मिलेगा। सेफ्टी मैनेजर यूपी के बलिया निवासी राहुल प्रताप तिवारी ने बताया कि घटना वाले दिन गब्बर सिंह नेगी ने गंबूड की मांग की। मैं उसे साथ लेकर बाहर आया। जब साथ में वापस जाने लगा तो गब्बर ने बोला कि आप यहीं रुको, मैं मजदूरों को लेकर बाहर आता हूं। गब्बर के अंदर पहुंचते ही पूरा मलबा भरभराकर गिर गया।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026