गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 01:08 pm3 मिनट पठन समय

अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी बना पाँच भाषाओं में डिजाईन प्रवेश परीक्षायें लेने वाला पहला विश्वविद्यालय

अहमदाबाद। अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी ने अनंत डिजाईन एंट्रैंस एंड प्रोफिशिएंसी टेस्‍ट (एडीइपीटी) का दूसरा राउंड

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 मार्च 2024

18.4K बार पढ़ा गया

अहमदाबाद। अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी ने अनंत डिजाईन एंट्रैंस एंड प्रोफिशिएंसी टेस्‍ट (एडीइपीटी) का दूसरा राउंड शुरू करने की घोषणा की है। यह बैचलर ऑफ़ डिजाईन (बी.डिज) पाठ्यक्रम के लिए यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा है। डिजाईन शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि जोड़ते हुए, एडीईपीटी का यह राउंड पाँच भाषाओं – अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, बंगाली और तमिल में होगा।

 यह अग्रणी कदम भारत में पहला उदाहरण है जहाँ कोई डिजाईन संस्थान परम्परागत रूप से चयनित अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में रचनात्मकता और नवाचार की योग्यता का मूल्यांकन करने जा रहा है। यह कदम अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि के आकांक्षी डिजाईनरों के लिए समावेश्‍न और समान अवसरों के प्रति अनंत की वचनबद्धता दर्शाता है। अनंत मूल्यांकन के विकल्पों का विस्तार करके प्रतिभा की अधिक व्यापक श्रृंखला के लिए दरवाजे खोलते हुए डिजाईन शिक्षण में समावेशन और पहुँच की सुलभता को बढ़ावा दे रहा है। डिजाईन प्रवेश परीक्षा 07 अप्रैल, 2024 को संचालित की जायेगी। इसके लिए अब रजिस्ट्रेशन आरम्भ हो गया है, जिसकी अंतिम तारीख 31 मार्च, 2024 है।

अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट, अजय पीरामल ने कहा कि, “डिजाईन भाषा से परे है और स्टूडेंट्स के लिए इन पाँच भाषाओं में से किसी एक में एडीईपीटी की कोशिश करने का यह अवसर इस सिद्धांत का सच्चा प्रतीक है। प्रत्येक स्टूडेंट को अपनी सबसे सुविधाजनक भाषा में अपनी-अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध होगा।”

 एडीईपीटी मानकीकृत मूल्यांकन विधि से अलग है, जिसमें अभ्यर्थी के आलोचनात्मक चिंतन, डिजाईन संबंधी योग्यता, सर्वांगीण दृष्टिकोण, और सामाजिक एवं वैश्विक गतिशीलता की जागरूकता का मूल्यांकन किया जाता है।

अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी स्नातक से लेकर डॉक्टोरल स्तर तक के विविध पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेंसिलवेनिया, यूनिवर्सिटी ऑफ़ मियामी, प्रैट, आदि जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ सुदृढ़ शैक्षणिक साझेदारियों से स्टूडेंट्स को बहुमूल्य वैश्विक शिक्षण के अवसर और संपर्क की सुलभता प्राप्त होती है। यह यूनिवर्सिटी संपूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देती है, स्टूडेंट्स को अपने-अपने क्षेत्रों में निखरने में सशक्‍त करती है, उन्‍हें समाधान करने वाला बनाती है। वे बड़ी सोच रखने वाले थिंकर्स में विकसित होते हैं जोकि समाधान-आधारित मानसिकता के साथ वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार रहते हैं।

अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी के विषय में

अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी (अनंतयू) अपनी शुरुआत से ही सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी की शिक्षा में पथ-प्रदर्शक रहा है। यह बैचलर ऑफ़ डिजाईन, बैचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर, मास्टर ऑफ़ डिजाईन और मास्टर ऑफ़ आर्किटेक्चर जैसे पाठ्यक्रम प्रदान करता है। अनंतयू वर्ष 2020 से अति-प्रतिष्ठित अनंत फ़ेलोशिप फॉर क्लाइमेट ऐक्शन प्रदान कर रहा है। यह जलवायु परिवर्तन के समाधानकर्ताओं के लिए एक अनूठा एक-वर्षीय वैश्विक पाठ्यक्रम है। यह फ़ेलोशिप एमआईटी सॉल्व का सदस्य है और इसका लक्ष्य जलवायु परिवर्तन के नवोन्मेषकों का एक समुदाय तैयार करना है, जो विभिन्न व्यावसायिक और भौगोलिक क्षेत्रों तथा पीढ़ियों के विचारों और विशेषज्ञताओं के द्वारा एक-दूसरे के साथ सहयोग और आदान-प्रदान कर सकें। अनंतयू में डिजाईन चिंतन का प्रयोग करके स्टूडेंट्स को सभी पाठ्यक्रम सीखने एवं स्थायी समाधानों में योगदान करने के अवसर के प्रदान किये जाते हैं। यूनिवर्सिटी का विस्तृत मेकर स्पेस हाई-टेक डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग लेबोरेटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स वर्कबेंच सहित विभिन्न उपकरणों से सुसज्जित है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026