गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 08:35 am3 मिनट पठन समय

एम्‍ब्रेन ने पावरलिट 30 पावर बैंक किया लॉन्च,  लैपटॉप के लिए होगा इमरजेंसी पावर सेवर

दिल्ली। भारत के प्रमुख कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज ब्रैंड, एम्‍ब्रेन ने अपना नया चार्जिंग सोल्यूशन

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

12 अगस्त 2024

18.4K बार पढ़ा गया

दिल्ली। भारत के प्रमुख कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज ब्रैंड, एम्‍ब्रेन ने अपना नया चार्जिंग सोल्यूशन “पावरलिट 30” पावर बैंक लॉन्च किया है। यह 10,000 एमएएच की क्षमता से लैस टाइप-सी और टाइप यूएसबी-ए समेत कई चार्जिंग पोर्ट्स वाला पावर बैंक है। इस पावर बैंक से कई डिवाइसेस को बेहद तेजी से चार्ज कर सकते हैं। यह लैपटॉप के लिए इमरजेंसी पावर सेवर का काम करता है। पावर बैंक को 1999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह अमेज़न, फ्लिपकार्ट और एम्‍ब्रेन की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध है।

पावरलिट 30 को प्रीमियम मैटेलिक डिजाइन में बनाया गया है। यह पावर बैंक को सॉफ्ट और मॉडर्न लुक प्रदान करता है। ठोस और शानदार डिजाइन के साथ यह किसी भी जेब में आसानी से फिट हो जाता है। यह मैकबुक एयर को चार्ज करने के लिए भी पर्याप्त बिजली प्रदान करता है। 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग क्षमताओं के साथ, यह पावर बैंक फोन, टाइप-सी लैपटॉप और दूसरे अन्य डिवाइसेज को चार्ज करने की आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए परफेक्ट है। शानदार परफॉर्मेंस देने के साथ ही पावरलिट 30 काफी हलके वजन का है। इसका भार केवल 190 ग्राम है।

पावरलिट 30 से आईफोन 15 को केवल 30 मिनट में 57% और मैकबुक एयर को 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। पावरलिट 30 की 30 वॉट की बूस्टेडस्पीड™ आपकी डिवाइसेज की जल्दी और प्रभावी चार्जिंग सुनिश्चित करती है। पावर बैंक टाइप-सी और यूएसबी-ए आउटपुट पोटर्स से लैस है।  यह पावर डिलिवरी, क्विक चार्ज 3.0, वूक (वीओओसी), पीपीएस, डैश (डीएएसएच) और डब्ल्यूएआरपी प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। इसमें पांच एलईडी इंडिकेटर्स लगाए गए हैं, जो आपको किसी भी समय यह बताते हैं कि डिवाइस की बैटरी कितनी चार्ज है।

पावर बैंक सेफचार्ज टेक्‍नोलॉजी को सपोर्ट करता है। यह उपभोक्ता को ओवर लोड, ओवर वोल्टेज, इलेक्ट्रोस्टेटिक, ओवरकरंट, शॉर्ट सर्किट और सर्किट की पहचान कर बड़े पैमाने पर सुरक्षा प्रदान करता है। यह सुनिश्चित करता है कि चार्जिंग के दौरान आपके डिवाइस सुरक्षित रहें। पावर बैंक भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से सर्टिफाएड है और 180 दिन की वॉरंटी के साथ मिलता है। पावरलिट 30 स्टाइलिंश ब्‍लैक एवं पर्पल रंगों में उपलब्ध है।

एम्‍ब्रेन को अपने एरोसिंक उत्पादों पर विशेष रूप से अमेज़न के प्राइम डेज़ के दौरान जबर्दस्त पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला है। पावरलिट 30 की लॉन्‍च ने चार्जिंग पोर्टफोलियो में तहलका मचाने वाली कंपनी के रूप में एम्‍ब्रेन की स्थिति को और मजबूत किया है।

प्रॉडक्ट का लिंक :https://ambraneindia.com/products/powerlit-30

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026