गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 08:10 am3 मिनट पठन समय

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की तरफ से हुआ एलुमनी मीट 2023 का आयोजन

देहरादून। मैं अपनी मातृ संस्था श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुॅचकर बहुत ही गर्वित

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

16 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। मैं अपनी मातृ संस्था श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुॅचकर बहुत ही गर्वित महसूस कर रहा हॅू। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की तरफ से एलुमनी मीट 2023 का आयोजन किया गया। एलुमनी मीट में पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने सहपाठियों से मिलकर पुरानी यादों को दोबारा तरो ताजा किया और खुशी के पल बिताए। कई छात्र-छात्राएं सालों बाद अपने साथियों से मिलकर भावुक हुए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज नें छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाओं का सदेंश दिया। कुलपति प्रो.डॉ. यशवीर दिवान और कुलसचिव प्रो.डॉ. अजय कुमार खडूडी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीन स्कूल ऑफ मेनेजमैंट प्रो.डॉ.पूजा जैन द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति में पूर्व छात्र-छात्राओं ने नाच-गानों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर अपनें अनुभवों एवम् अपने दैनिक दिनचर्या के बारे में बताया। कार्यक्रम के समापन में डीन एकेडमिक्स प्रो.डॉ. कुमुद सकलानी ने प्रेरणादायक भाषण से छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। प्रो.डॉ. दीपक साहनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान एलुमनी मीट 2023 के कार्यक्रम में डॉ. विपुल जैंन, डॉ. बिन्सी पोथन, डॉ. दिव्या वर्मा, डॉ. कनिका रावत, डॉ. सोनिया गंभीर, डॉ. ममता बंसल सहित विभाग के अन्य फैकल्टीस छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026