गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 09:55 am3 मिनट पठन समय

उत्तराखंड में अगले तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, राज्य में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में सिलक्यारा टनल में चल रहे राहत कार्यों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को आज पंद्रवां दिन है। रेस्क्यू ऑपरेश में अभी कई तरह की बाधाएं आ रही हैं, लेकिन अब मौसम भी इस ऑपरेशन में खलल डालेगा। अंदर सुरंग में मजदूर फंसे हैं, वहीं बाहर बारिश और बर्फबारी रहेगी।

ड्रिल करने वाली अमेरिकन ऑगर मशीन अवरोध की जद में आने से टूट गई। उसका 45 मीटर हिस्सा 800 मिमी पाइप के भीतर फंस गया। बचाव दलों ने 20 मीटर हिस्सा तो गैस कटर से काटकर बाहर निकाल लिया, लेकिन 25 मीटर बचे हुए हिस्से को काटने के लिए अब हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया है। अब अभियान में कई दिन का समय लग सकता है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026