गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 09:29 am3 मिनट पठन समय

यूपी में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर अखिलेश ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश में आवारा पशुओं

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

7 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि छुट्टा पशुओं के लिए भाजपा सरकार स्पष्टीकरण दे। उन्होंने लिखा कि भाजपा शासन में कितने लोग छुट्टा पशुओं की वजह से मारे गये या घायल हुए छुट्टा पशुओं के कारण जिनकी मौत हुई, उनमें से कितनों को मुआवज़ा दिया गया और कितना दिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि जो गौशालाएं खोली गयीं हैं उनमें कुल कितने छुट्टा पशु हैं, गौशालाओं के काम का आकलन कब किया गया और उसके क्या परिणाम निकले। अधिकतर गौशालाओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई की गई। सपा मुखिया ने लिखा कि इस समस्या से निपटने के लिए नियुक्त किये गये अधिकारियों ने क्या किया। उन्होंने कहा चुनाव के बाद इस समस्या का पंद्रह दिन में समाधान निकालने की जो बात की गयी थी वह वचन था या जुमला। इसके साथ अखिलेश यादव ने छुट्टा घूम रहे 2500 यमराज नामक एक समाचार की कटिंग भी पोस्ट की है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026