गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Entertainment 12:31 pm3 मिनट पठन समय

ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘एजेंट’,जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

अखिल अक्किनेनी की स्पाई थ्रिलर फिल्म एजेंट का ओटीटी रिलीज कन्फर्म हो चुका है। हालांकि

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

28 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

अखिल अक्किनेनी की स्पाई थ्रिलर फिल्म एजेंट का ओटीटी रिलीज कन्फर्म हो चुका है। हालांकि ये फिल्म थिएटर्स पर कुछ खास नहीं कर सकी। लेकिन अब फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि ओटीटी से फिल्म को कुछ फायदा मिल सकेगा। फिल्म को करीब 80 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट के साथ तैयार किया गया है लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप बनकर रह गई।

अखिल अकिनेनी और ममूटी स्टारर ये स्पाई थ्रिलर फिल्म महज दस करोड़ रुपये के आसपास का ही रेवेन्यू बटोर सकी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. हालांकि फिल्म की रिलीज को कई महीनों बाद ओटीटी रिलीज कन्फर्म होने के साथ ही कुछ उम्मीद भी जागी है. इस फिल्म को लेकर ओटीटी व्यूअर्स में काफी चर्चा भी है।

हाल ही में सोनीलिव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी दी। फिल्म एजेंट को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा गया कि इंतजार खत्म हो चुका है, अखिल अकिनेनी और ममूटी स्टारर द एजेंट  सोनीलिव पर 29 सितंबर से स्ट्रीम होगी। दरअसल इससे पहले कई बार इस फिल्म का ओटीटी रिलीज पोस्टपोन किया जा चुका है.दरअसल खबरें हैं कि फिल्म के ओटीटी रिलीज के पोस्टपोन होने की वजह मेकर्स का रिलीज से पहले एडिटिंग में व्यस्त होना है. हालांकि एजेंट के प्रोड्यूसर की तरफ से इसे लेकर सफाई भी आई थी और अनिल सुनकरा ने इसके लिए सोनीलिव को जिम्मेदार ठहराया था।

इस स्पाई थ्रिलर फिल्म की बात करें तो फिल्म में ममूटी, डिनो मोरिया और साक्षी वैद्य जैसे सितारे दिखाई दिए हैं। फिल्म का काफी हिस्सा विदेशी लोकेशन्स पर शूट किया गया है. साथ ही हैदराबाद और विशाखापट्टनम, मनाली में भी फिल्म की शूटिंग हुई हैं। हालांकि रिलीज के वक्त इस भारी भरकम बजट वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई थी. लेकिन फिल्म ना तो बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत वसूल पाई और ना ही समीक्षकों को संतुष्ट कर सकी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026