गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 05:34 am3 मिनट पठन समय

पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी के लोहड़ी जलसे में पहुंचे कृषि मंत्री

विधायक निधि से नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

9 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

विधायक निधि से नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर रोड़ स्थित पंजाबी बिरादरी भवन में पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी देहरादून द्वारा लोहड़ी उत्सव समारोह एवं नवनिर्मित भवन के लोकर्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी विधायक निधि से लगभग 17 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित पंजाबी बिरादरी सोसाइटी के भवन लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुझे खुशी है कि आज यहां पर लोहड़ी पर्व के साथ-साथ मेरी विधायक निधि से लगभग 17 लाख की लागत से पंजाबी बिरादरी सोसाइटी के भवन का निर्माण किया गया है। जिसके लिए मंत्री गणेश जोशी ने सोसाइटी सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि नई फसल के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए उल्लास का अवसर होता है। यह पर्व सभी में नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा पंजाबी समाज को लोहड़ी पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व हमें समाज के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी नागरिकों को लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष हरीश जौहर, सचिव उपासना वर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026