गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Entertainment 11:56 am3 मिनट पठन समय

थिएटर के बाद अब कंगना रनौत की एक्शन पैक्ड तेजस ओटीटी पर होगी रिलीज, जी5 पर 5 जनवरी को होगी स्ट्रीम

कंगना रनौत के लिए साल 2023 अनलकी रहा।  एक्ट्रेस की इस साल बैक टू बैक

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

30 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया
थिएटर के बाद अब कंगना रनौत की एक्शन पैक्ड तेजस ओटीटी पर होगी रिलीज, जी5 पर 5 जनवरी को होगी स्ट्रीम

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

कंगना रनौत के लिए साल 2023 अनलकी रहा।  एक्ट्रेस की इस साल बैक टू बैक कईं फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. वहीं कंगना को अपनी आखिरी रिलीज फिल्म ‘तेजस’ से काफी उम्मीद थी लेकिन ये फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई और एक्ट्रेस की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।

27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘तेजस’ की अब ओटीटी रिलीज की तारीख आ गई है. चलिए यहां जानते हैं कंगना की ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. एरियल एक्शन पैक्ड थ्रिलर ‘तेजस’ में कंगना रानौत एक भारतीय वायु सेना पायलट की भूमिका निभाई है. इस फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है और रोनी स्क्रूवाला द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है. वहीं ‘तेजस’ की अब ओटीटी रिलीज डेट आ गई है. ये फिल्म 5 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर प्रीमियर होगी।

एक वीडियो में कंगना ने कहा था, दोस्तों, मेरी फिल्म तेजस कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जिसने भी यह फिल्म देखी है, वह हमें बहुत सराहना और आशीर्वाद दे रहा है. लेकिन दोस्तों, कोविड 19 के बाद हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से ठीक होने में सक्षम नहीं रही है। 99त्न फिल्मों को दर्शकों द्वारा मौका ही नहीं दिया जाता है। मैं जानती हूं कि आज के युग में हर किसी के पास मोबाइल फोन और घर पर टीवी है. लेकिन सिनेमाघरों में सामुदायिक फिल्म देखना जो हमारी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है शुरू से ही. डांस, कला… हर तरग के नृत्य, लोकगीत… सभी जरूरी हैं। इसलिए, यह हिंदी फिल्म दर्शकों और विशेष रूप से मल्टीप्लेक्स दर्शकों से मेरी रिक्वेस्ट है… अगर आपको उरी पसंद आई, मैरी कॉम और नीरजा, तो तेजस भी पसंद आएगी।

हालांकि कंगना की तेजस को थिएटर्स में ऑडियंस ने बुरी तरह नकार दिया, वहीं अब जब यह ओटीटी पर रिलीज हो रही है, तो उम्मीद है कि फिल्म ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी. वहीं कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही इमरजेंसी में नजर आएंगी जिसका निर्देशन भी एक्ट्रेस ने ही किया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026