गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 07:14 am3 मिनट पठन समय

कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भी कोविड के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, ठाणे में मिले 5 मरीज

होम आइसोलेशन में रखा गया मुंबई। कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में भी कोरोना तेजी से

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

होम आइसोलेशन में रखा गया

मुंबई। कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में भी कोरोना तेजी से फैलने लगा है। जानकारी के अनुसार, ठाणे में नए वेरिएंट के पांच मरीज मिले हैं। ठाणे नगर निगम क्षेत्र में पाए गए नए वैरिएंट के पांच मरीजों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस पांचवें व्यक्ति की हालत स्थिर होने के कारण इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही अब ठाणे में नए वेरिएंट के मरीजों की संख्या बढक़र छह हो गई है।

वहीं मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ठाणे नगर निगम अलर्ट मोड पर है और प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि अब जांच बढ़ाई जाएगी। मुंबई और ठाणे शहरों में भी नए वेरिएंट के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सबसे 19 साल की एक लडक़ी को ठाणे नगर निगम के कलवा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रविवार को पांच मरीज और जुड़ गए हैं।

इन सभी को बुखार होने पर इनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। उनके नमूने पुणे की एक प्रयोगशाला में भेजे जाने के बाद पता चला कि वे पॉज़ीटिव थे। हालांकि, नगर निगम प्रशासन के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और होम आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 707 नए मामले सामने आ चुके है। एक्टिव केस की संख्या बढक़र 3792 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 3 सौ 33 लोग रिकवर भी हुए हैं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026