गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 01:18 pm3 मिनट पठन समय

पत्नी से विवाद के बाद शख्स बना हैवान, सात वर्षीय बेटी का सिर धड़ से किया अलग

पटना। बिहार में एक भयावह घटना सामने आई है। खगडिया में एक व्यक्ति ने अपनी ही

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

4 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

पटना। बिहार में एक भयावह घटना सामने आई है। खगडिया में एक व्यक्ति ने अपनी ही 7 वर्षीय बेटी का सिर काट दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी का अपनी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था और गुस्से में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अनुरुद्ध मुनि एक प्रवासी मजदूर है और हाल ही में घर लौटा है। उसका अपनी पत्नी ममता देवी से झगड़ा चल रहा था। बाद में वह बच्चों को लेकर अपनी मां के घर चली गई।

सुबह करीब 4.30 बजे लडक़ी अपने दो भाइयों संजीव और मंजीत के साथ घर के गेट के पास सो रही थी, तभी पिता ने धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। अपराध को अंजाम देने के बाद अनिरुद्ध मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां बड़ी संख्या में लोगों के जमा हो जाने के कारण वह भागने में असफल रहा।

पोरा पुलिस चौकी प्रभारी यदुनंदन यादव ने कहा, ग्रामीणों ने हमें घटना की जानकारी दी और हम तुरंत अपराध स्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसका अपनी पत्नी ममता देवी के साथ कुछ विवाद चल रहा था और गुस्से में उसने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। हमें उसके खिलाफ ममता देवी से एक लिखित शिकायत मिली है और गोगरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अनिरुद्ध मुनि और ममता देवी के मोबाइल फोन को जांच के लिए जब्त कर लिया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026