गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 11:40 am3 मिनट पठन समय

ग्रेटर नोएडा में किन्नर चांदनी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा-  थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 मई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
ग्रेटर नोएडा में किन्नर चांदनी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

ग्रेटर नोएडा-  थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार के अनुसार, 24 मई को तुगलपुर गांव में चांदनी का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में विशेष टीमें गठित की गई थीं।

जांच और सर्विलांस के दौरान मंगलवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन के पास कच्चे रास्ते पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव निवासी अलीगढ़ के तालिम नगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह फिलहाल तुगलपुर गांव में रह रहा था।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026