गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 11:52 am3 मिनट पठन समय

घर में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, चारपाई पर लहूलुहान मिला शव

मेरठ/हस्तिनापुर। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद में घर में सो रहे व्यक्ति की

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

4 फ़रवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

मेरठ/हस्तिनापुर। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद में घर में सो रहे व्यक्ति की धारदार वस्तु से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की खबर मिलते ही परिवार में हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद निवासी रतन(68) पुत्र मोमराज की घर में सोते वक्त किसी धारदार वस्तु से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की खबर से गांव में हडक़ंप मच गया। मामले की सूचना लगते ही सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय बहादुर मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल में सामने आया कि रतन गांव में परचून की छोटी सी दुकान चलाने का काम करता है और शुक्रवार रात को हर रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद वह घर पर जाकर सो गया। देर रात अज्ञात लोगों ने किसी धारदार वस्तु से की गला रेतकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने के लिए लगी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि हमले की गहनता से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का स्पष्ट कारण सामने आएगा। उधर रतन की हत्या के बाद गांव में हडक़ंप मचा है। मृतक के परिजनों का इस हत्या की घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रतन के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं जिनमें से एक बेटे की अभी शादी नहीं हुई है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026