गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 08:55 am3 मिनट पठन समय

साहिबाबाद में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गाजियाबाद: साहिबाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

21 दिसंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
साहिबाबाद में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

गाजियाबाद: साहिबाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। निस्तोली रोड निवासी सुंदर चौहान ने लोनी के सिरौरा सलेमपुर के रहने वाले हरेंद्र और उसके दो साथियों पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने पहले बेची गई जमीन पर दोबारा दावा जताते हुए डराने-धमकाने की कोशिश की।

शिकायत के अनुसार, 15 दिसंबर को सुंदर चौहान अपनी कृषि भूमि पर तारबंदी का काम करवा रहे थे। इसी दौरान जमीन का पूर्व मालिक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और खेत में दोबारा न आने की चेतावनी भी दी गई।

आरोप है कि घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से मोबाइल वापस मिल सका। पीड़ित ने बताया कि जमीन खरीदने के बाद से वह लगातार उस पर खेती कर रहा है।

पुलिस ने 19 दिसंबर की रात मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, उपलब्ध वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026