गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 07:02 am3 मिनट पठन समय

देशभर में मौसम की दोहरी मार: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Cold Wave in India: देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट बदल रहा है।

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

16 नवंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
देशभर में मौसम की दोहरी मार: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

Cold Wave in India: देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट बदल रहा है। उत्तर और मध्य भारत ठंड, कोहरे और गिरते तापमान से जूझ रहे हैं, जबकि दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून ने बारिश का दौर तेज कर दिया है। बदलते मौसम के इस दोहरे प्रभाव का असर आम जनजीवन से लेकर स्वास्थ्य, यातायात और बिजली व्यवस्था तक दिखाई देने लगा है।

उत्तर–मध्य भारत में ठंड की दस्तक तेज

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत में ठंड का असर हर दिन बढ़ता जा रहा है। 16 और 17 नवंबर को शीतलहर की स्थिति सबसे अधिक रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में रात का तापमान एकदम नीचे जाएगा, जिससे देर रात और सुबह ठंड काफी तेज महसूस होगी।

पहाड़ी राज्यों में पारा लुढ़का, पाला बढ़ा रहा मुसीबत

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पाला जमने से ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह कड़क सर्दी, दोपहर में हल्की धूप और शाम को दोबारा ठंड मौसम का यही पैटर्न लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

ताबो: –5.3°C

कुकुमसेरी: –4.1°C

केलांग: –3.6°C

कल्पा: 0.4°C

हालांकि अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रह सकता है, लेकिन रातें और ठंड लेकर आएंगी।

मैदानी राज्यों में कोहरा और कम विज़िबिलिटी की चेतावनी

अगले पांच दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर दिखेगा। कई जगह सुबह दृश्यता 500 मीटर के भीतर रह रही है। विशेषज्ञों ने सड़क और रेल यात्रा के दौरान गति नियंत्रित रखने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार

दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय है। श्रीलंका के दक्षिणी हिस्से और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के चलते नमी बढ़ रही है, जिससे अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और द्वीप समूह में भारी बारिश और तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, कोहरा भी देगा दस्तक

तीन दिन से लगातार ‘गंभीर’ स्तर पर चल रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है। शनिवार को राजधानी का औसत AQI 386 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। कई केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता अब भी ‘गंभीर’ स्तर पर बनी हुई है:

बवाना: AQI 443

वजीरपुर: AQI 434

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को हल्का कोहरा रहेगा और सोमवार को मौसम साफ रहने के साथ तापमान अधिकतम: 24–26°C और न्यूनतम: 10–11°C के आसपास रह सकता है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026