गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 06:53 am3 मिनट पठन समय

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद पारदी गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, 3 घायल

नई दिल्ली - दक्षिणी दिल्ली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चोरी

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

4 मई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
दिल्ली में मुठभेड़ के बाद पारदी गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, 3 घायल

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

 नई दिल्ली दक्षिणी दिल्ली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चोरी निरोधक दस्ते (AATS) ने मध्य प्रदेश के कुख्यात पारदी गैंग के छह सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई चिराग दिल्ली के पास जहांपनाह फॉरेस्ट इलाके में की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य इलाके में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी और बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान गैंग के तीन सदस्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बाकी आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह हाल ही में मालवीय नगर में एक व्यापारी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी और जेवर लूट की वारदात में शामिल था। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में आक्रोश था और पुलिस पर आरोपियों को जल्द पकड़ने का दबाव बना हुआ था।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे कई अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। इस कार्रवाई को दक्षिण जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026