गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 05:38 am3 मिनट पठन समय

दिव्यांगजन सहायता शिविर में 271 जरुरतमंद व्यक्तियों को मिले उपकरण

मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के तौर पर मनाया जा रहा दिव्यांगजन

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

29 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के तौर पर मनाया जा रहा

दिव्यांगजन सहायता शिविर में बंटे उपकरण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधायक व सरकार ने मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी, मसूरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा 25 जनवरी से 31 जनवरी तक सेवा सप्ताह के अंतर्गत देहरादून के दून विहार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में दिव्यांगजन सहायता शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिविर में आंख, कान की जांच सहित चश्मे, कान की मशीन, छड़ी, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर जैसे जरुरतमंद उपकरण दिव्यांगजनों को प्रदान किये।

इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा 65 लाख की लागत से दून विहार में सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि 75 लाख की लागत से वेंडर जोन बनाया जायेगा, जिससे रेड़ी ठेली वालो को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार अंतिम क्षेत्र के व्यक्ति को लाभ पहुंचे इस दिशा में पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि मेरे जन्मदिवस को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर कई प्रकार से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ देहरादून दून विहार के बूथ संख्या 51 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 109वें संस्करण को सुना और देखा।

सेवा सप्ताह के तहत राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान और एलिन्को के सहयोग से आयोजित दिव्यांगजन सहायता शिविर में 3 ट्राईसाइकिल, 14 व्हील चियर, 35 छड़ी, 12 बैशाखी, 167 चश्में व 50 कान की मशीन जरुरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क प्रदान की गयी। इस दौरान एडिप के प्रभारी जगदीश लखेड़ा, प्रमिल चौधरी, अमोद सिंह, भास्कर गुरुंग, वेदांत सिंह, अंजनी कुमार, चंचल सिंह, एलिन्को के प्रभारी सोपिक दास उपस्थित रहे।

इस दौरान दर्जाधारी राज्यमंत्री विनय रूहेला, कैलाश पंत, पार्षद संजय नौटियाल, बूथ अध्यक्ष निशा शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, कार्यक्रम संयोजक पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल महामंत्री आशीष थापा, अंकित जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी प्रमोद थापा, राकेश चड्ढा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, निरंजन डोभाल सहित बीजेपी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026