गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 05:37 am3 मिनट पठन समय

सीआईएमएस एंड आर कॉलेज देहरादून के 20 छात्र-छात्राओं का मैक्स अस्पताल देहरादून में चयन

चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने छात्र-छात्राओं को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देहरादून। देहरादून स्थित

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

5 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने छात्र-छात्राओं को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

देहरादून। देहरादून स्थित कम्बाइंड पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कुंआवाला में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल देहरादून की टीम प्लेसमेंट के लिए कॉलेज पहुंची। प्लेसमेंट ड्राइव में जी.एन.एम. व बी.एस.सी. नर्सिंग फाइनल ईयर की छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मैक्स हॉस्पिटल देहरादून से आई एच.आर. टीम ने प्रैजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने हॉस्पिटल के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद दो राउंड में छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली गई। कैंपस ड्राइव में कुल 20 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।

प्लेसमेंट पाकर छात्र-छात्राएं बेहद खुश नजर आए तो वहीं अस्पताल के एच. आर. टीम ने प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हुए छात्र-छात्राओं की काफी सराहना की। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी, मैनेजिंग डॉयरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर ललित सामंत, प्रिंसिपल डॉ. सुमन वशिष्ठ उपस्थित रहे। कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने चयनित छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इन छात्राओं का हुआ चयन- शालिनी, निधि, हिमांशु, शिवानी, किरन, मोनिका, प्रियंका, साक्षी, अनुसूया, ज्योति, विभांषी, खुशी, फूल कुमारी, तान्या पाल, श्वेता डोभाल, अदिती कुमारी, निधि मैखुरी, दीप्ति, महिमा, हिमांशी पाल।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026