गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 07:12 am3 मिनट पठन समय

24 घंटे में जंगल की आग की 12 घटनाएं, अब तक 136 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित

वन विभाग की टीम जंगल की आग के नियंत्रण के अभियान में जुटी देहरादून। उत्तराखंड

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

28 अप्रैल 2025

18.4K बार पढ़ा गया

वन विभाग की टीम जंगल की आग के नियंत्रण के अभियान में जुटी

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल की आग की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में जंगल में आग लगने की 12 नई घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में छह-छह घटनाएं शामिल हैं। आग की इन घटनाओं से 30 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन के दौरान 18 अप्रैल तक 70 घटनाएं दर्ज की गई थीं। लेकिन 27 अप्रैल तक यह संख्या बढ़कर 112 हो गई है। इसमें गढ़वाल मंडल में 62, कुमाऊं मंडल में 43 और वन्यजीव क्षेत्र में 10 जंगल में आग लगने की घटना हुई हैं। इन घटनाओं में 136 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में जैव विविधता प्रभावित हो चुकी है।

इस बार अब तक वन पंचायत और आरक्षित जंगल में आग लगने से करीब बराबर ही नुकसान हो चुका है। वन पंचायत के जंगल में अब तक 68.5 हेक्टेयर में आग से नुकसान पहुंचा है। आरक्षित वनों में 67.62 क्षेत्रफल में जैव विविधता प्रभावित हुई है। राज्य में बीते दो दिनों में जंगल में आग लगने घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। वन विभाग की टीम जंगल की आग के नियंत्रण के अभियान में जुटी है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026